Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SIR के बाद वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाना बंगाल को विभाजित करने का प्रयास: ममता

short by अभिषेक गोस्वामी / on Saturday, 7 March, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य राज्य को विभाजित करना है। कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर बांग्ला भाषियों को मताधिकार से वंचित करने और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया।