बकाया वेतन को लेकर SpiceJet के 40 पायलटों ने उड़ान भरने से इनकार किया
स्पाइसजेट के क्यू400 विमानों का संचालन करने वाले करीब 40 पायलटों ने बकाया वेतन मिलने तक उड़ान भरने से इनकार कर दिया है। पायलटों के संगठन एएलपीए इंडिया ने उनके फैसले का समर्थन करते हुए हरसंभव लॉजिस्टिक, पेशेवर और परामर्श संबंधी मदद का भरोसा दिया है। एयरलाइन पिछले कई महीनों से वित्तीय और परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है।
read more at Timesnowhindi


