Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SSC ने MTS और हवलदार परीक्षा 2024 में भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाई

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 4 March 2025
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2024 में पदों की संख्या को बढ़ा दिया है। अब 9,583 के बजाए कुल 11,518 पदों पर भर्ती होगी जबकि इससे पहले एमटीएस के 6,144 पदों पर भर्ती होनी थी। हालांकि हवलदार के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और इसकी संख्या 3439 ही है।