SSC ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 का रिज़ल्ट किया जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती पेपर-1 परीक्षा 2024 का मंगलवार को रिज़ल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं। परीक्षा के मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर 5 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा का आयोजन 5-7 जून के बीच किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


