दिवाली से पहले Swiggy का तोहफा, 25 लाख डिलीवरी पार्टनर्स का ₹10 लाख तक का बीमा रिन्यू
दिवाली से पहले Swiggy ने करीब 25-लाख डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इंश्योरेंस प्रोग्राम रिन्यू करने का एलान किया है। इसके तहत हर डिलीवरी पार्टनर को ₹10-लाख का एक्सीडेंटल डेथ कवर और ₹2-लाख का अस्पताल खर्च कवर मिलेगा। परिवार के लिए ₹1-लाख तक का हेल्थ कवर भी मिलेगा। पॉलिसी में अस्पताल भर्ती, डे-केयर, मैटरनिटी और आउटपेशेंट इलाज की सुविधाएं शामिल हैं।
read more at Abplive


