Swiggy बढ़ा सकती है अपने IPO का साइज़, ₹5,000 करोड़ जुटाने की योजना
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी अपने आईपीओ का साइज़ बढ़ाने जा रही है और नए शेयरों की बिक्री के ज़रिए ₹5,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। पहले यह साइज़ ₹3,750 करोड़ था। बकौल रिपोर्ट्स, अपने प्रतिद्वंद्वी ब्लिंकिट और ज़ोमैटो के बढ़ते मुनाफे और मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के मद्देनज़र स्विगी यह कदम उठाने जा रही है।
read more at Moneycontrol हिंदी


