T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार स्पिनर्स ने डाले सभी 20 ओवर
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में पार्ल रॉयल्स टीम ने इतिहास रच दिया है। पार्ल रॉयल्स पहली ऐसी टीम बनी जिसकी तरफ से सभी 20 ओवर स्पिनर्स ने फेंके। पार्ल रॉयल्स की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन, दुनिथ वेलालागे, मुजीब उर रहमान, नकबायोमजी पीटर और जो रूट ने गेंदबाज़ी की थी। टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला 11 रनों से जीता।
read more at हिन्दुस्तान


