T20 क्रिकेट में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने कार्तिक, धोनी को पछाड़ा
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में पॉर्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 15 गेंदों में 21 रन बनाए। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। कार्तिक ने 7451 रन बनाकर पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एमएस धोनी को पछाड़ा है।
read more at इंडिया टीवी


