Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

T20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नामों का हुआ एलान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 26 June, 2024
अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप-2024 के पहले सेमीफाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे जबकि रिचर्ड केटलबरॉ तीसरे अंपायर व एहसान रज़ा चौथे अंपायर होंगे। भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर ऑन-फील्ड अंपायर होंगे जबकि जोल विलसन तीसरे अंपायर और पॉल राइफल चौथे अंपायर होंगे। भारत के मैच में जेफ क्रो रेफरी होंगे।
read more at ICC