T20 विश्व कप हारने के बाद रोते दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की तस्वीरें आईं सामने
टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल में भारत से हारने के बाद रोते दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की तस्वीरें-वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। एक वीडियो में फूट-फूटकर रो रहे डेविड मिलर को उनकी पत्नी गले लगाती दिखीं। क्विंटन डीकॉक, हेनरिक क्लासेन, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स भी हताश दिखे। गौरतलब है, दक्षिण अफ्रीका पहली बार किसी विश्व कप फाइनल में पहुंचा था।
read more at CricTracker हिंदी


