T20I रैंकिंग में भारत ने रचा इतिहास; टीम नंबर 1 तो बैटर्स, बॉलर्स व ऑलराउंडर्स में भारतीय टॉप पर
आईसीसी की ताज़ा टी20I रैंकिंग में बैटर्स, बॉलर्स और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी (क्रमशः अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती व हार्दिक पंड्या) टॉप पर हैं। वहीं, टी20I टीम रैंकिंग में भी भारत शीर्ष पर है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही टीम और उसके खिलाड़ियों ने किसी एक फॉर्मैट की सभी कैटेगरी में टॉप किया है।
read more at ABP न्यूज़


