देश की तीन सबसे बड़ी आईटी कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और विप्रो में वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 64,000 कर्मचारी कम हुए हैं। दुनिया भर में कमजोर मांग और ग्राहकों के तकनीकी खर्च में कटौती के चलते इन कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या घटी हैं। यह जानकारी कंपनियों ने तिमाही नतीजों में दी है।