TCS ने कर दी करीब 20,000 कर्मचारियों की छंटनी, आय रिपोर्ट में हुई पुष्टि
टीसीएस की नई आय रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर की तिमाही में कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 19,755 घटी है। बकौल रिपोर्ट, अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी जो जुलाई-सितंबर में 5,93,314 रह गई। कंपनी के एचआर ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने पहले दावा किया था कि केवल 1% (लगभग 6000) कर्मचारियों को निकाला गया है।
read more at NewsBytes हिंदी


