Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

TMC दिल्ली में संत व बंगाल में शैतान: विपक्षी रैली में ममता के शामिल नहीं होने पर अधीर रंजन

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 2 September, 2025
विपक्षी दलों द्वारा पटना में बुलाई गई रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "टीएमसी जानती है कि कहां संत बनना है...कहां शैतान। टीएमसी दिल्ली में संत...बंगाल में शैतान बनती है।" उन्होंने कहा, "अगर ममता विपक्ष के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं...तो शामिल क्यों नहीं हुईं?"