Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UAE में 25 भारतीयों को अब तक सुनाई गई है मौत की सज़ा: राज्यसभा में विदेश मंत्रालय

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 21 March 2025
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा को बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबतक 25 भारतीय नागरिकों को मौत की सज़ा सुनाई गई है। वहीं, सऊदी अरब में 11, मलेशिया में 6, कुवैत में 3, इंडोनेशिया और अमेरिका में एक-एक भारतीय को यह सज़ा हुई है। बकौल मंत्री, वर्तमान में विदेशी जेलों में 10,152 भारतीय कैदी हैं।