Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UGC NET जून 2025 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, अभ्यर्थी 7 मई तक कर सकते हैं आवेदन

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 16 April 2025
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन की प्रकिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मई तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं और 8 मई तक फीस जमा कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीख 21 जून से 30 जून तक है।