UGC NET परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, 1-19 जनवरी के बीच होगी परीक्षा
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी एनईटी दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और परीक्षा की तारीखों का एलान भी कर दिया है। परीक्षाएं अगले साल 1 जनवरी से 19 जनवरी के बीच होंगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
read more at ABP न्यूूज़


