Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UGC NET परीक्षा रीशेड्यूल करने को लेकर तमिलनाडु के मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र

short by अपर्णा / on Wednesday, 25 December, 2024
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर यूजीसी नेट परीक्षा को रीशेड्यूल करने की मांग की है। चेझियान ने लिखा कि तमिलनाडु में 14-16 जनवरी 2025 तक पोंगल उत्सव मनाया जाएगा और परीक्षा का शेड्यूल 3-16 जनवरी 2025 निर्धारित किया गया है जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी होगी।