Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UNSC में अफगानिस्तान पर हवाई हमलों को लेकर भारत ने की पाकिस्तान की निंदा

short by सलीम / on Thursday, 11 December, 2025
भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में बुधवार को पाकिस्तान पर करारा हमला किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत परवथानेनी हरीश ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष महिलाओं, बच्चों और क्रिकेटरों समेत बेगुनाह लोगों की हत्या को दुखद बताया है।