UP के 7 ज़िलों में बोटिंग व वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं विकसित करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए सरकार 7 ज़िलों में बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, कैंपिंग और रिसॉर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करेगी। इसके लिए चित्रकूट का गुन्ता बांध, महोबा का अर्जुन डैम, सोनभद्र का धंधरौल डैम, हमीरपुर का मौदहा डैम, झांसी की गढ़मऊ झील, सिद्धार्थनगर का मझौली सागर और बांदा के नवाब टैंक को चुना गया है।
read more at ABP न्यूज़


