यूपी में 80 वर्षीय बुज़ुर्ग ने मरने से पहले करवाई अपनी तेरहवीं, 900 लोगों को दी दावत
बागपत (यूपी) के जोहड़ी गांव में एक 80-वर्षीय बुज़ुर्ग ने जीते-जी अपनी तेरहवीं का आयोजन किया और करीब 900 लोगों को दावत दी है। बेटे के न होने के कारण वह अपनी एकलौती बेटी पर तेरहवीं की ज़िम्मेदारी का बोझ नहीं डालना चाहते थे। बुज़ुर्ग ने अपने 10 वर्षीय नाती को 'पगड़ी समारोह' में अपनी ज़िम्मेदारियां सौंप दी हैं।
read more at Newsbytesapp


