UP के इटावा में डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 2 लोगों की हुई मौत व 50 से अधिक घायल
इटावा (उत्तर प्रदेश) के सैफई इलाके में गुरुवार सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई जिसमें 2 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। खबर के मुताबिक, बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। अनुमान है कि ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ।
read more at इंडिया टीवी


