Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP की कविता ने परिवार को बिना बताए दी थी UPSC परीक्षा, रिज़ल्ट जान चौंक गया परिवार

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 30 April, 2025
मऊ (उत्तर प्रदेश) की कविता किरण ने अपने घरवालों को बिना बताए यूपीएससी 2024 की सिविल सेवा परीक्षा दी थी और इसमें 586वीं रैंक हासिल की। जब रिज़ल्ट के बारे में परिवारवालों को पता चला तो वे जानकर हैरान रह गए। कविता की स्कूली पढ़ाई मऊ में हुई और इंटरमीडिएट के लिए वह दिल्ली चली गईं थीं।