UP के राजमिस्त्री के बेटे ने यूट्यूब से पढ़ाई कर JEE एडवांस्ड में हासिल की 64वीं रैंक
कौंधियारा (उत्तर प्रदेश) के बहेरी गांव के विकास ने यूट्यूब से पढ़ाई कर जेईई एडवांस्ड-2025 में एससी श्रेणी में 64वीं रैंक हासिल की है। विकास के पिता राजकुमार पेशे से राजमिस्त्री हैं और आर्थिक तंगी के चलते वह बेटे को कोचिंग नहीं करा पाए। विकास ने रोज़ाना 12-14 घंटे पढ़ाई की। बकौल विकास, वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


