UP के लखीमपुर खिरी में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, गर्दन से घसीटे जाने पर हुई मौत
लखीमपुर खीरी (यूपी) के निघासन क्षेत्र में एक खेत में काम कर रहे किसान पर गुरुवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। बकौल
रिपोर्ट्स, तेंदुए ने किसान की गर्दन को जबड़े से पकड़कर उसे 100 मीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
read more at हिन्दुस्तान


