UP पुलिस ने सड़क हादसे में मृत कांवड़िए को लावारिस मानकर कराया अंतिम संस्कार, 6 सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पाकबड़ा थाने की पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िए की पहचान कराने के बजाय लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। परिजन की शिकायत के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एक महिला भी शामिल है।
read more at ABP न्यूज़


