यूपी में कमियां पाए जाने पर 7 और ब्लड सेंटर कराए गए बंद, खराब डीप फ्रीजर में मिले ब्लड पैक
उत्तर प्रदेश में FSDA की जांच में अनियमितताएं मिलने पर 7 और चैरिटेबल ब्लड सेंटर बंद कराए गए हैं। अब तक कुल 14 केंद्र बंद हो चुके हैं। 31 जिलों के 81 केंद्रों की औचक जांच में खराब डीप फ्रीजर में ब्लड, एलिजा की जगह रैपिड किट से ब्लड की जांच और प्रशिक्षित स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी खामियां मिलीं।
read more at Livehindustan


