UP में RAF की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, कांवड़ ड्यूटी से लौट रहीं 12 महिला जवान घायल
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में जानसठ रोड पर रैपिड ऐक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को लेकर जा रही बस एक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें 12 महिला जवान और एक हेड-कॉन्स्टेबल ड्राइवर घायल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी कांवड़ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तभी चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
read more at भाषा


