Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पर किया गया पथराव, कोच का शीशा टूटा

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 3 December, 2024
बरेली (यूपी) में मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर पथराव किया गया जिसमें ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक के पास स्थित एक घर से एक बच्चे ने ट्रेन पर पत्थर फेंका था। पुलिस ने बच्चे व उसके अभिभावक को लिखित चेतावनी देते हुए आगे ऐसी घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।