Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में ट्रक से टकराई शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही ऐम्बुलेंस, शहीद के बेटे-भाई समेत 4 की मौत

short by Priyanka Verma / on Sunday, 4 October, 2026
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही ऐम्बुलेंस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और ऐम्बुलेंस चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐम्बुलेंस की रफ्तार काफी तेज़ थी। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई ऐम्बुलेंस को काटकर शव निकाले गए।