Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में तबादला घोटाले पर CM योगी का बड़ा ऐक्शन, स्टांप-रजिस्ट्रेशन विभाग में ट्रांसफर रद्द

short by अपर्णा / on Thursday, 19 June, 2025
उत्तर प्रदेश के स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग में बड़े स्तर पर हुए तबादलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रद्द कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने तबादला घोटाले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। इस निर्णय से स्टांप विभाग में 58 उप निबंधक, 29 नवप्रोन्नत उप निबंधक और 114 कनिष्ठ सहायक कर्मचारियों के ट्रांसफर प्रभावित हुए हैं।