UP में थाने की छत पर पतंग लूट रही बच्ची को करंट लगने पर अस्पताल ले गए दारोगा, नहीं बची जान
मेरठ (यूपी) में बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी की छत पर पतंग लूट रही 10-वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। चौकी इंचार्ज अजय कुमार बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पतंग निकालते समय बच्ची चाइनीज़ मांझे में लिपट गई और खींचते समय मांझा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था।
read more at हिन्दुस्तान


