Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में दारोगा ने चौकी में युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 2 March 2025
वाराणसी (यूपी) में संकटमोचन पुलिस चौकी में एक युवक को दारोगा द्वारा पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा एक युवक को बाल खींचकर पीट रहा है और युवक बजरंगबली की कसम खा रहा है।