UP में दोस्तों संग कांवड़ यात्रा पर निकले 2 मुस्लिम युवक; कहा- दोस्ती के आड़े नहीं आता धर्म
आगरा (उत्तर प्रदेश) में साजिद और सन्नी खान नामक 2 मुस्लिम युवक अपने 14 हिंदू दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। साजिद ने कहा, "हम पहले इंसान हैं, बाद में हिंदू या मुसलमान हैं...धर्म कभी दोस्ती में आड़े नहीं आता।" सन्नी ने कहा, "हमारी भी भोलेनाथ पर आस्था है...दोस्तों की रज़ामंदी के बाद हम कांवड़ उठाकर निकल पड़े।"
read more at इंडिया टीवी


