UP में नंदन कानन एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, 6 किमी दूर से स्टेशन पर लाकर किया गया ठीक
चंदौली (यूपी) में सोमवार रात आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच की कपलिंग टूट गई जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रेन के डीडीयू जंक्शन से खुलने के कुछ देर बाद ही कपलिंग टूट गई। वहीं, ट्रेन को 6 किलोमीटर दूर से वापस डीडीयू जंक्शन लाकर उसे ठीक किया गया।
read more at इंडिया टीवी


