Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
UP में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से हुई 6 माह के बच्चे की मौत
short by सलीम / on Wednesday, 29 July, 2026
लखनऊ (यूपी) के पीजीआई क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में तखत के नीचे रखी पानी से भरी एक बाल्टी में डूबकर 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज-सुलतानपुर रोड निवासी बच्चे के पिता कुलदीप पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी शिवानी के साथ चरन भट्ठा रोड स्थित सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं।