Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत, हिरासत में लिए गए 3 लोग

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 26 April, 2025
सहारनपुर (यूपी) के देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के मुताबिक, फैक्ट्री का लाइसेंस है और फैक्ट्री के मालिक समेत 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बकौल रिपोर्ट, ब्लास्ट से लोगों के शरीर के टुकड़े दूर तक बिखर गए थे।