Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में मां-बेटे मिलकर चला रहे थे चेन स्नेचिंग गैंग, 100+ वारदात को दे चुके हैं अंजाम

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 27 October, 2024
नोएडा (यूपी) पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल महिला व उसके बेटे समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला ने बेटे संग मिलकर गैंग बनाया था और वह लूटे गए गहनों को एक सुनार को बेच देती थी। आशंका है, आरोपियों ने अबतक 100-से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।