UP में शताब्दी एक्सप्रेस पर किया गया पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे
पुलिस ने बताया है कि सहारनपुर (यूपी) में नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया जिससे सी-2 कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शरारती तत्व वहां से भाग चुके थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
read more at भाषा


