UP में हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर-कार की टक्कर में फौजी समेत 1 परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के जवान अबरार व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अबरार अपनी नवजात बेटी हानिया के इलाज के लिए परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे तभी हादसा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


