Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में होली से पहले सरकारी दफ्तर में हुई 'दारू पार्टी', कानूनगो और लेखपाल सस्पेंड

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 11 March 2025
रायबरेली (यूपी) में होली से पहले राजस्व निरीक्षक कार्यालय में कानूनगो और लेखपाल के शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर सदर एसडीएम प्रफुल्ल वर्मा ने कानूनगो अरविंद सिंह और लेखपाल हिमांशु पाल को निलंबित कर दिया और जांच तहसीलदार को सौंपी है। वीडियो में और लोग भी बैठे हुए दिख रहे हैं।