UPI की सुविधा वाले 11 देशों में भी MDR चार्ज होगा लागू: रिपोर्ट
मनीकंट्रोल ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांज़ैक्शन के लिए नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क उन 11 देशों में भी लागू होगा जहां UPI अभी काम कर रहा है। गौरतलब है, UPI अभी यूएई, फ्रांस, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, मॉरिशस, कतर, कंबोडिया, ग्रीस और मालदीव में चल रहा है।
read more at Moneycontrol


