UPI चार्जेस की घोषणा के बाद दिल्ली-NCR में दुकानदारों ने लगाए 'कैश ओनली' के पोस्टर
₹2,000+ के चुनिंदा UPI भुगतानों पर शुल्क की घोषणा के बाद दिल्ली-NCR के कई दुकानदारों ने 'कैश ओनली' के पोस्टर लगाए हैं। NDTV के मुताबिक, शुल्क के विरोध में गाज़ियाबाद में व्यापारी 'UPI पेमेंट नहीं लिया जाएगा' लिखे पोस्टर लगा रहे हैं। वहीं, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में कुछ व्यापारी व पेट्रोल पंप भी UPI भुगतान नहीं ले रहे हैं।
read more at NDTV Profit


