UPI चलाने वाली NPCI की कितनी कमाई? मुनाफे में है या घाटे में? सरकारी आंकड़ों से समझें पूरा हिसाब
UPI चलाने वाली NPCI की FY26 में ऑपरेशंस से कमाई 21.4% बढ़कर करीब ₹3,968-करोड़ हो गई जो पिछले साल ₹3,269-करोड़ थी। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू सरप्लस 12.2% घटकर ₹1,361-करोड़ रह गया जो एक साल पहले ₹1,552-करोड़ था। IMPS, AePS, BBPS और NCMC जैसी सेवाओं से कमाई करने वाली NPCI नॉन-प्रॉफिट संस्था है इसलिए अपने लाभ को रेवेन्यू सरप्लस कहती है।
read more at ZEE Business


