UPPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 182 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 182 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इसका विस्तृत विज्ञापन 16 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही 16 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, आवेदन परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर होगी।
read more at हिन्दुस्तान


