Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UPSC ने EPFO में 230 पदों पर निकाली भर्ती, 29 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रकिया

short by श्वेता यादव / on Saturday, 26 July 2025
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में कुल 230 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 156 पद एनफोर्समेंट ऑफिसर (ईओ)/अकाउंट्स ऑफिसर (एओ) और 74 पद एपीएफसी के हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी और 18 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।