UPSC ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिज़ल्ट किया जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2024 का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया है जिसमें नियुक्ति के लिए 206 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यूपीएससी ईएसई का रिज़ल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। यूपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार, रोहित धोंडगे ने ईएसई की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में टॉप किया है।
read more at हिन्दुस्तान


