UPSC ने जारी किया 2025 की परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2025 की परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। हालांकि, आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया है। संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई परीक्षा का नोटिफिकेशन 1 जनवरी 2025 को आएगा और आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी होगी।


