संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट 'upsc.gov.in' पर सिविल सर्विसेज़ प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 13,343 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है और उन्हें सिविल सर्विसेज़ (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 24 मई-2026 को आयोजित इस परीक्षा के लिए 8 लाख से ज़्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।