Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UPSSSC ने विधान भवन में 170 पदों पर निकाली भर्ती, ₹69000 होगी सैलरी

short by Himanshu / on Saturday, 11 April, 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9-जून से शुरू होगी और 29-जून तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। चयनित उम्मीदवारों का न्यूनतम वेतनमान ₹21,700 और अधिकतम ₹69,100 होगा।